अपने 08 वर्षीय बेटे की तलाश में दर दर भटकने को विवश है पीड़ित मां ।
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकन्दरा पंचायत अंतर्गत राजोपुर
गांव निवासी व् दिल्ली में रहकर मजदूरी
करने वाले विनोद बिंद का 08 वर्षीय पुत्र सागर कुमार 29 मार्च को 10:00 बजे
सुबह प्राथमिक विद्यालय राजोपुर के लिए घर से निकला परंतु ना तो वह स्कूल
पहुंचा और न ही वापस अपने घर लौटा तथा इसके बाद उसका कहीं भी कुछ अता पता
नहीं और उसकी खोज में उसकी मां संजू देवी रोजाना रोते बिलखते इधर-उधर
भटकने को विवश है। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पीड़ित
परिजनों की माने एक दो ग्रामीणों ने उस बच्चे को अकेले ही गांव से बाहर
जाते देखा था।
