आज ही के दिन की गई थी आर्यसमाज की स्थापना, जानिए 10 अप्रैल का इतिहास

आज ही के दिन की गई थी आर्यसमाज की स्थापना, जानिए 10 अप्रैल का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1816- संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1866- हेनरी बेर्घ ने  न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1875- स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1887- राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को  स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889- राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912- टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1930-  पहली बार सिंथेटिक रबक का उत्पादन हुआ।
1938- आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1963- पनडुब्बी 'यूएसएस थ्रेशर' के समुद्र में डूबने से 123 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
1972- ईरान में आए भूकंप से लगभग 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
2003- अमेरिका ने इराक पर कब्जा कर लिया।
2010- यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की का दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की मौत हो गई।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में  लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

 

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का 1847 में जन्म।
स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का 1880 में जन्म हुआ।
भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का 1894 में जन्म।
बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का 1897 में जन्म।
परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का 1928 में जन्म।
हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का 1931 में जन्म।
बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का 1932 में जन्म।
भारतीय राजनेता नारायण राणे का 1952 में जन्म।
भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का 1986 में जन्म।

10 अप्रैल को हुए निधन:-
उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का 1984 में निधन।
विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का 1931 में निधन।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन।


Content Sources https://educratsweb.com/3281-content.htm

if you want to share your story or article for our Blog please email us at educratsweb@gmail.com or Click here

Post a Comment

0 Comments