cool hit counter

Bihar Police Recruitment 2023 बिहार पुलिस में 68 हजार से ज्‍यादा पदों पर निकली भर्ती

webmaster

Bihar Police Recruitment 2023 बिहार पुलिस में 68 हजार से ज्‍यादा पदों पर निकली भर्ती। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जल्द ही परिषद की ओर से सिपाही बहाली का विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। पहली बार एक विज्ञापन से 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी।

बिहार पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पहली बार एक साथ 21 हजार 391 सिपाहियों की बहाली होगी। इनमें सात हजार 903 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला पुलिस की बहाली भी रिकॉर्ड होगी।

पुलिस मुख्यालय ने सिपाही बहाली के पदों के रोस्टर क्लियर होने के बाद केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) को अधियाचना भेज दी है। यह बिहार पुलिस में 68 हजार 360 पदों पर होने वाली सीधी बहाली का पहला हिस्सा है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जल्द ही परिषद की ओर से सिपाही बहाली का विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। पहली बार एक विज्ञापन से 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी।

एडीजी ने बताया कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में एक साथ 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटा गया था। इनमें 8246 सिपाही और 2213 दारोगा व सार्जेंट थे। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 3900 थी। इस बार भी नवंबर-दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई बहाली के बाद बिहार पुलिस में स्वीकृत बल करीब एक लाख 60 हजार हो जाएगा।

  • 193 पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत है प्रति एक लाख आबादी पर।
  • 183 पुलिस कर्मियों का पद स्वीकृत है बिहार में प्रति एक लाख पर।
  • 86 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं फिलहाल बिहार में एक लाख आबादी पर।

दो चरणों में परीक्षा, इंटर होगी शैक्षणिक योग्यता

सिपाही बहाली के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष जबकि एससी-एसटी के लिए 18 से 30 वर्ष उम्र सीमा होगी। परीक्षा लिखित और शारीरिक दो चरणों में होगी। महिलाओं के अलावा रोस्टर में ट्रांसजेंडर के लिए 56 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी एक प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ऐसे में करीब 200 पद खिलाड़� ��यों के लिए रिजर्व होंगे। होमगार्ड के जवानों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

मई तक दारोगा बहाली का भी रोस्टर क्लीयरेंस

एडीजी ने बताया कि सिपाही बहाली के बाद जल्द ही दारोगा की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू होगी। पहले चरण में 1288 दारोगा के पदों पर सीधी बहाली होगी। इसके अलावा 194 स्टेनो एएसआई के पद भी भरे जाएंगे। अभी इसके रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया चल रही है। मई तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। इस वर्ष की समाप्ति तक दारोगा बहाली भी पूरी करने का लक्ष्य है।


Content Sources https://educratsweb.com/3606-content.htm

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...