बिहार वासियों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकते है ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, ने आज 01 अणे मार्ग, पटना स्थित अपने आवास से ही बिहार के 045 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार महोदय विवेक कुमार सिंह जी, ने प्रक्रिया के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी,को जानकारी दी। अब आज एक दिसंबर 02017, से दाखिल-खारिज वादों के समस्या की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किये जाने से आम लोगों को अंचल कार्यालय जाकर दाखिल-खारिज याचिका समर्पित करने की बाध्यता समाप्त हो जायेगी।
- (www.land.bihar.gov.in) इस पोर्टल पर जाकर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।इस दौरान उनको हर गतिविधि की जानकारी भी इसी पोर्टल पर मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी, ने बताया कि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) अधिनियम, 02017 की धारा- 03 एवं बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) नियमावली, 02017 के नियम-03 में निहित प्रावधानों के आलोक में दिनांक- 01.012.02017 से अधिसूचित 045 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है।