cool hit counter

वजनदार होकर भी हिट हैं ये 7 अभिनेत्रियां, मोटी होने के बावजूद दिखती हैं बेहद खूबसूरत

webmaster

वजनदार होकर भी हिट हैं ये 7 अभिनेत्रियां, मोटी होने के बावजूद दिखती हैं बेहद खूबसूरत

आज के समय में मोटापा सबसे गंभीर समस्या बनते जा रहा है. मोटे लोगों की बात की जाए तो भारत दूसरे नंबर पर आता है जहां आबादी के 47 प्रतिशत लोग मोटे हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जो प्लस साइज़ हैं. मोटापा जहां कुछ लोगों के लिए डिप्रेशन की वजह बनता जा रहा है वहीं कुछ लोग मोटे होने के बाद भी अपनी लाइफ को खुलकर जी रहे हैं. उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि उनका वजन ज्यादा है या कम. उन्हें अपने आप से कोई शिकायत नहीं होती और वह वजन की परवाह छोड़कर अपने काम पर ध्यान देते हैं. टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बढ़े वजन के साथ कामयाबी हासिल की है. स्मृति कालरा, डेलनाज ईरानी, भारती सिंह, रयताषा राठौर आदि ऐसी कुछ अभिनेत्रियां हैं जो छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे, जो बढ़े हुए वजन के साथ भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं.

जरीन खान


जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जरीन बहुत मोटी हुआ करती थीं. हालांकि अब भी वह वजनदार हैं लेकिन इसके बावजूद वह बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिखती हैं.

मोनालिसा


भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट आकर मशहूर हुई थीं. आज वह कई टीवी शोज में काम कर रही हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं मोनालिसा भी हेल्दी होने के बावजूद बेहद खूबसूरत दिखती हैं.

वाहबिज दोराबजी


वाहबिज दोराबजी टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं. हाल ही में वह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. वाहबिज ‘प्यार की एक कहानी’ सीरियल से लोकप्रिय हुई थीं. वाहबिज का नाम टीवी की सबसे वजनदार अभिनेत्रियों में शामिल होता है, इसके बावजूद वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं.

नित्या मेनन


नित्या मेनन साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब नित्या हाल ही में स्पेस बैकग्राउंड पर बने फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आई हैं. जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं सेहतमंद होने के बाद भी नित्या बेहद खूबसूरत दिखती हैं.

विद्या बालन


फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. इस फिल्म के लिए विद्या को नेशनल अवार्ड भी मिला था. वजन बढ़ने के कारण विद्या अक्सर महिला प्रधान फिल्मों में ही नजर आती हैं. हालांकि, बढ़े हुए वजन में भी वह काफी ग्लैमरस दिखती हैं.

सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं. सलमान खान ने उन्हें बोला था कि यदि वह पतली हो जाती हैं तो वह उन्हें अपनी फिल्म में बतौर हीरोइन लेंगे. सोनाक्षी ने अपने ऊपर काफी मेहनत की और आज वह बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं. हालांकि, कुछ लोग अभी भी उन्हें मोटी कहके ट्रोल करती हैं.

अनुष्का शेट्टी


अनुष्का शेट्टी फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद साउथ की सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्री हो गयी हैं. आज इस अभिनेत्री के करोड़ों फैंस हैं. अनुष्का ने साउथ की कुछ मशहूर फिल्मों जैसे लिंगा, रुद्रमादेवी, सिंघम 2, भागमती आदि में काम किया है. अनुष्का फिगर के मामले में बिलकुल स्लिम ट्रिम तो नहीं हैं लेकिन फिर भी खूबसूरत दिखती हैं.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...