बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 चरणों में होगा मतदान, जानें कब कहां होगी वोटिंग

बिहार में पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। यहां 24 सितंबर को पहले चरण का चुनाव होगा। आखिरी चरण का चुनाव 12 दिसंबर को कराया जाएगा।

बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 11 चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इस ऐलान के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य के निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 8072 पंचायतों के 2,55,022 पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को और 11वें चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में बाढ़ कि दिक्कत है उनमें पहले चरण में मतदान नहीं कराए जाएंगे। शेष सभी चरणों में उन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद नयी परियोजनाओं को न तो स्वीकृति मिलेगी और न ही पुराने काम जारी रहेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 2 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 10 जिलों में मतदान होगा। इनमें कैमूर का कुदरा, गया के बेलागंज और खिजरसराय, रहतास के दावथ और संझौली, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र, वंशी, सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका के धोरैया प्रखंडों में चुनाव होगा।

 

दूसरे चरण का चुनाव (29 सितंबर)
नालंदा : थरथरी व गिरियक
कैमूर : दुर्गावती
जहानाबाद : घोसी
औरंगाबाद : नबीनगर
पटना : पालीगंज
बक्सर : राजपुर
रोहतास : रोहतास व नौहट्टा
पश्चिमी चंपारण : चनपटिया
कटिहार : कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा
भोजपुर : पीरो
गया : टेकारी व गुरारू
नवादा : कौआकोल
मधुबनी : पंडौल व रहिका
समस्तीपुर : ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर
सुपौल : प्रतापगंज
सहरसा : कहरा
मधेपुरा : मधेपुरा
पूर्णियां : बनमनखी
अररिया : भरगामा
बेगूसराय : भगवानपुर
खगड़िया : जिला प्रा.नि.क्षे. संख्या-17 व 18
मुंगेर : टेटियाबम्बर
जमुई : ई. अलीगंज
भागलपुर: जगदीशपुर
बांका : बांका
सीतामढी : चोरौत व नानपुर
दरभंगा : बेनीपुर व अलीनगर
अरवल : अरवल
सारण : मांझी
सीवान : सीवान सदर
गोपालगंज : विजयीपुर
वैशाली : हाजीपुर
मुजफ्फरपुर : मड़वन व सरैया
पूर्वी चंपारण : मधुबन, फेनहारा व तेतरिया

तीसरे चरण का चुनाव, 8 अक्टूबर

गोपालगंज : भोरे
वैशाली : जन्दाहा
मुजफ्फरपुर : सकरा व मुरौल
पूर्वी चंपारण : तुरकौलिया व घोड़ासहन
खगड़िया : गोगरी,
मुंगेर : संग्रामपुर
जमुई : जमुई व गिद्धौर
भागलपुर : सन्हौला
बांका : रजौन
कैमूर : चैनपुर
भोजपुर : जगदीशपुर
पश्चिमी चंपारण : नरकटियागंज
बक्सर : डुमरांव
रोहतास : काराकाट
नालंदा : सिलाव व नगरनौसा
कटिहार : कोढ़ा
अररिया : रानीगंज
लखीसराय : हलसी
बेगूसराय : वीरपुर व डंडारी
गया : मोहड़ा, अतरी व नीमचमबथानी
नवादा : रजौली
औरंगाबाद : बारूण
जहानाबाद : रतनीफरीदपुर
अरवल : कुर्था
सारण : गड़खा
सीवान : हुसैनगंज व हसनपुरा
मधेपुरा : गम्हरिया व घैलाढ
पूर्णियां : बी. कोठी व भवानीपुर
सीतामढ़ी : बोखड़ा व बथनाहा
दरभंगा : बहेड़ी
मधुबनी : फुलपरास व खुटौना
समस्तीपुर : उजियापुर व दलसिंहसराय
सुपौल : छातापुर
सहरसा : पतरघाट
पटना : नौबतपुर व विक्रम

चौथे चरण का मतदान, 20 अक्टूबर

बेगूसराय : नावकोठी व खोदावंदपुर
खगड़िया : गोगरी, जि. प्रा.नि. क्षे. संख्या 13 व 14
मुंगेर : असरगंज
जमुई : सोनो
भागलपुर : शाहकुंड
बांका : बौंसी
मुजफ्फरपुर : मुशहरी व बोचहां
पूर्वी चंपारण : केसरिया व ढाका
पश्चिमी चंपारण : बगहा-1
दरभंगा : मनीगाछी व तारडीह
मधुबनी : राजनगर, खजौली
समस्तीपुर : विभूतिपुर
सुपौल : राघोपुर
सहरसा : सतरकटैया
जिला प्रखंड
पटना : दुल्हिन बाजार, बिहटा
बक्सर : इटाढ़ी
रोहतास : सासाराम व तिलौथू
नालंदा : इस्लामपुर व राजगीर
कैमूर : चांद
भोजपुर : तरारी
सीतामढी : डुमरा
सारण : मशरक, पानापुर
सीवान : गुठनी, मैरवा, नवतन
गोपालगंज: कटेया व पंचदेवरी
वैशाली : लालगंज व चेहरांकला
अरवल : कलेर
मधेपुरा : सिंहेश्वर व शंकरपुर
पूर्णियां : धमदाहा
कटिहार : मनसाही, फलका, समेली
अररिया : नरपतगंज
लखीसराय : रामगढ चौक
गया : कोंच व गुरुआ
नवादा : अकबरपुर
औरंगाबाद : रफीगंज
जहानाबाद : हुलासगंज

पांचवें चरण का मतदान, 24 अक्टूबर
गोपालगंज : हथुआ
वैशाली : बिदुपुर
गया : फतेहपुर व वजीरगंज
नवादा : पकरीबरावां
औरंगाबाद : दाउदनगर
जहानाबाद : जहानाबाद
अरवल : करपी
सारण : इसुआपुर, तरैया
सीवान : पंचरूखी व आंदर
सहरसा : सौरबाजार
मधेपुरा : ग्वालपाड़ा, टेढ़ागाछ
पूर्णियां : के. नगर, श्रीनगर
कटिहार : बलरामपुर व प्राणपुर
अररिया : अररिया
लखीसराय : चानन
शेखपुरा : शेखपुरा
बेगूसराय : चेरियाबरियापुर व बखरी
खगड़िया : बेलदौर
मुंगेर : हवेली खड़गपुर
जमुई : लक्ष्मीपुर व बरहट
भागलपुर : नारायणपुर व बीरपुर
बांका : अमरपुर
मुजफ्फरपुर : कुढ़नी
पूर्वी चंपारण : आदापुर, पकड़ीदयाल व पताही
पश्चिमी चंपारण : बगहा- 2
सीतामढ़ी : बाजपट्टी, पुपरी
शिवहर : डुमरी कटसरी
दरभंगा : बहादुरपुर
मधुबनी : लदनिया, कलुआही व बासोपट्टी
समस्तीपुर : हसनपुरा व रोसड़ा
सुपौल : बसंतपुर
पटना : धनरुआ, खुशरूपुर व संपतचक
बक्सर : नावानगर व केसठ
रोहतास : विक्रमगंज, अकोढीगोला
नालंदा : वेन, एकंगरसराय
कैमूर : मोहनियां
भोजपुर : बिहियां व चरपोखरी

छठा चरण (3 नवंबर)

जहानाबाद : मोदनगंज
सारण : दिघवारा, सोनपुर
सीवान : बड़हरिया
गोपालगंज : फुलवरिया, उचका गांव
वैशाली : वैशाली, राजापाकड़
मुजफ्फरपुर : साहेबगंज, मोतीपुर
पूर्वी चंपारण : चकिया, कल्याणपुर
पश्चिमी चंपारण : लौरिया, रामनगर
सीतामढी : मेजरगंज, बेलसंड
शिवहर : पुरनहिया
पटना : पुनपुन, मसौढ़ी
बक्सर : बक्सर
सुपौल : पीपरा
सहरसा : सोनवर्षा
मधेपुरा : कुमारखंड
किशनगंज : दिघलबैंक
पूर्णियां : पूर्णियां पूर्व व डगरूआ
कटिहार : बरारी
अररिया : कुरसा कांटा
लखीसराय : लखीसराय
शेखपुरा : शेखोपुर सराय
बेगूसराय : बरौनी, गढ़पुरा
खगड़िया : जि प नि संख्या 6 व 7
मुंगेर : ध्ररहरा
जमुई : चकाई
भागलपुर : खरीक, नवगछिया
बांका : बाराहाट
रोहतास : नोखा, नासरीगंज
नालंदा : परवलपुर, बिहारशरीफ
कैमूर : नुआंव
भोजपुर : उदवंतपुर, सहार
गया : बांकेबाजार, शेरघाटी व आमस
नवादा : मेसकौर, सिरदला
औरंगाबाद : गोह
दरभंगा : दरभंगा, हायाघाट
मधुबनी : बाबूबरही, अंधराठाढ़ी
समस्तीपुर : खानपुर, शिवाजीनगर

सातवें चरण का मतदान 15 नवंबर

पश्चिमी चंपारण : सिकटा, मैनाटांड
सीतामढी : सुरसंड, परसौनी, बैरगनिया
शिवहर : शिवहर
दरभंगा : केवटी, जाले
मधुबनी : हरलाखी, मधवापुर
समस्तीपुर : सरायरंजन, मोरवां
सुपौल : त्रिवेणीगंज
सहरसा : बनमा इटहरी
शेखपुरा : चेवाड़ा
बेगूसराय : बेगूसराय
खगड़िया : खगड़िया जि प नि क्षे संख्या 4 व 5
मुंगेर : जमालपुर
जमुई : झाझा
भागलपुर : रंगरा चौक, गोराडीह
बांका : शंभूगंज
किशनगंज : बहादुरगंज
मधेपुरा : बिहारीगंज
औरंगाबाद : मदनपुर
जहानाबाद : मखदुमपुर
सारण : रिविलगंज, जलालपुर , नगरा
सीवान : गोरियाकोठी, बसंतपुर
गोपालगंज : कुचायकोट
वैशाली : भगवानपुर, गोरौल
मुजफ्फरपुर : कांटी, मीनापुर
पूर्वी चंपारण : छौड़ादानों, संग्रामपुर, मेहषी
लखीसराय : सूर्यगढ़ा, जि प नि संख्या – 3 व 4
पूर्णियां : कसबा, जलालगढ़
कटिहार : अमदाबाद, मनीहारी
अररिया : फारबिसगंज
पटना : फुलवारीशरीफ, दनियावां, पटना सदर
बक्सर : चक्की, चौगाई
रोहतास : शिवसागर, चेनारी
नालंदा : चंडी, नूरसराय
कैमूर : भगवानपुर, रामपुर
भोजपुर : अगियांव, संदेश
गया : बोधगया, टनकुप्पा , डोभी
नवादा : वारसलीगंज, कासीचक

आठवें चरण का मतदान, 24 नवंबर

सीवान : रघुनाथपुर, सिसवन
गोपालगंज : थावे, मांझा
वैशाली : महुआ, सहदेई बुजुर्ग
मुजफ्फरपुर : गायघाट, बंदरा
पूर्वी चंपारण : मोतिहारी, कोटवा, पीपराकोठी
पश्चिमी चंपारण : गौनाहा, योगापट्टी
सीतामढी : सुप्पी, रीगा
शिवहर : तरियानी, जि प नि क्षे संख्या – 6
दरभंगा : विरौल
कटिहार : आजमनगर
अररिया : पलासी
लखीसराय : सूर्यगढ़ा
शेखपुरा : बरबीघा
बेगूसराय : मटिहानी , छौड़ाही
भोजपुर: आरा सदर
गया : इमामगंज, डुमरिया
नवादा : नवादा, नारदीगंज
औरंगाबाद : ओबरा
सारण : लहलादपुर, बनियापुर
सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर
मधेपुरा : मुरलीगंज
किशनगंज : ठाकुरगंज
पूर्णियां : रुपौली
खगड़िया : अलौली जि प्र नि क्षे संख्या – 3 व मानसी जि प्र नि क्षे संख्या – 8
मुंगेर : बरियापुर
जमुई : खैरा
भागलपुर : नाथनगर, सबौर
बांका : कटौरिया
मधुबनी : झंझारपुर, लखनौर
समस्तीपुर : पटोरी, विद्यापति नगर
सुपौल : सरायगढ, भपटियाही
पटना : बाढ़, पंडारक
बक्सर : चौसा
रोहतास : कोचस , डिहरी
नालंदा : सरमेरा, हरनौत
कैमूर : रामगढ

नौवें चरण का मतदान 29 नवंबर
मुंगेर : मुंगेर सदर
भागलपुर : पीरपैंती
बांका : फूली डुमर, चांदन
पटना : फतुहा, बख्तियारपुर
बक्सर : ब्रहमपुर
रोहतास : दिनारा, सूर्यपूरा
नालंदा : बिंद, हिलसा
कैमूर : अघौरा
भोजपुर : गड़हनी, कोईलवर
गया : मानपुर, परैया, नगर
नवादा : नरहट, हिसुआ
समस्तीपुर : वारिसनगर, कल्याणपुर
सुपौल : किसनपुर
सहरसा : महिषी
मधेपुरा : उदाकिशुनगंज
किशनगंज : पोठीहा
पूर्णियां : वायसी
कटिहार : कदवां
अररिया : सिकटी
लखीसराय : बड़हिया
शेखपुरा : अरियारी
बेगूसराय : साहेबपुर कमाल, सामो अकहा कुरहा
खगड़िया : अलौली, जि प्र क्षे नि संख्या – 1 व 2
औरंगाबाद : हसपुरा
सारण : छपरा सदर, एकमा
सीवान : भगवानपुर हाट, लकड़ीनबीगंज
गोपालगंज : गोपालगंज, सिंघवलिया
वैशाली : पातेपुर
मुजफ्फरपुर : पारू
पूर्वी चंपारण : अरेराज, पहाड़पुर, हरसिद्धी
पश्चिमी चंपारण : नौतन, बैरिया
सीतामढी : परिहार
शिवहर : पिपराही
दरभंगा : हनुमाननगर, सिंघवाड़ा
मधुबनी : बेनीपट्टी, लौकही

सवें चरण का चुनाव, 8 दिसंबर

सारण : अमनौर, मढौरा
सीवान : महराजगंज, दरौंदा
गोपालगंज : बरौली
वैशाली : महनार, पटेढ़ी बेलसर
मुजफ्फरपुर : औराई
पूर्वी चंपारण : बंजरिया, चिरैया, बनकटवा
पश्चिमी चंपारण : मंझौलिया
बक्सर: सिमरी
कटिहार : बारसोई
अररिया : जोकिहाट
लखीसराय : पिपरिया
शेखपुरा : घाटकुसुम्भा, शेखपुरा जि प्र नि क्षे संख्या – 5
बेगूसराय : बछवाड़ा, मंसूरचक
खगड़िया : चौथम, जि प्र नि क्षे संख्या – 9 एवं 10
भागलपुर : कहलगांव
सीतामढी : सोनवर्षा
शिवहर : तरियानी, जि प्र नि क्षे-7
दरभंगा : गौड़ाबरौम, घनश्याम पुर
मधुबनी : मधेपुर, घोघरडीहा
समस्तीपुर : बिथान, सिंघिया
सुपौल : मरौना, निर्मली
सहरसा : सलखुआ
पटना: घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी
बांका : बेलहर
रोहतास: करहगर, राजपुर
नालंदा : रहुई, कतरीसराय
कैमूर : भभुआ
भोजपुर : बड़हरा
गया : बाराचट्टी, मोहनपुर
नवादा : रोह
औरंगाबाद : देव, कुटुंबा
मधेपुरा : चौसा, पुरैनी
किशनगंज: कोचाधामन
पूर्णियां : बैसा

ग्यारहवें चरण का चुनाव, 12 दिसंबर (आखिरी चरण)
सहरसा : नौहट्टा
मधेपुरा : आलमनगर
पूर्णियां : अमौर
दरभंगा : कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर
पटना : मनेर , दानापुर
नालंदा : अस्थावां, करायपरसुराय
भोजपुर : शाहपुर
पूर्वी चंपारण: रामगढवा, सुगौली
पश्चिमी चंपारण : ठकराहां, भितहां, मधुबनी, पिपरासी
सीतामढी : रून्नीसैदपुर
समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर, मोहनपुर
सुपौल : सुपौल
सारण : परसा, दरियापुर, मकेर
सीवान : जीरादेई, दरौली
गोपालगंज: बैंकुठपुर
वैशाली : राघोपुर, देसरी
मुजफ्फरपुर: कटरा
मधुबनी : बिस्फी, जयनगर,

 



if you want to share your story or article for our Blog please email us at educratsweb@gmail.com or Click here

Post a Comment

0 Comments