cool hit counter

Shree Radha Aarti - श्री राधा आरती । आरती श्री वृषभानुसुता की

webmaster
Shree Radha Aarti - श्री राधा आरती । आरती श्री वृषभानुसुता की ।
Shree Radha Aarti - श्री राधा आरती । आरती श्री वृषभानुसुता की ।
http://educratsweb.com/users/images/3840-contents.jpg

आरती श्री वृषभानुसुता की,

मंजुल मूर्ति मोहन ममता की।

त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,

विमल विवेकविराग विकासिनि।

पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,

सुन्दरतम छवि सुन्दरता की।

। आरती श्री वृषभानुसुता की ।

मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,

मधुर मनोहर मूरति सोहनि।

अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,

प्रिय अति सदा सखी ललिता की।

। आरती श्री वृषभानुसुता की ।

संतत सेव्य सत मुनि जनकी,

आकर अमित दिव्यगुन गनकी।

आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,

अति अमूल्य सम्पति समता की।

। आरती श्री वृषभानुसुता की ।

कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि,

चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि।

जगजननि जग दुखनिवारिणि,

आदि अनादिशक्ति विभुता की।

। आरती श्री वृषभानुसुता की ।

॥ इति श्री राधा आरती ॥

Shree Radha Aarti - श्री राधा आरती । आरती श्री वृषभानुसुता की ।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...