cool hit counter

दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2021?

webmaster

शारदीय नवरात्रि यानि मां दुर्गा के पवित्र नौ दिन. हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि आठ दिन के हैं. इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है, ऐसे में 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र 14 अक्टूबर तक रहेंगे और 15 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. 

 

 इस साल 8 दिन के हैं शारदीय नवरात्रि इस साल 8 दिन के हैं शारदीय नवरात्रि

hardiya Navratri 2021 Date: शारदीय नवरात्रि यानि मां दुर्गा के पवित्र नौ दिन. हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि आठ दिन के हैं. कारण है कि इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है, ऐसे में 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र 14 अक्टूबर तक रहेंगे और 15 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. 

इसलिए 8 दिन के हैं नवरात्रि (8 Days Navratri)
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि वैसे तो दुर्गे मां के सभी नौ दिन बेहद शुभ हैं. पर इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है. सर्वपितृ अमावस्या के साथ 6 अक्टूबर को श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं. इसके अगले दिन यानि 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि एक ही दिन में दो तिथियां पड़ने से शारदीय नवरात्रि 8 दिन तक चलेंगे. 9 अक्टूबर दिन शनिवार को तृतीया सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 10 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी. उन्होंने बताया कि इस बार देवी मां के पूजन की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है, जो पूजा व आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ है. उन्होंने बताया कि नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है, जिससे साधाना, साहस और संतोष प्राप्त होगा. 


शारदीय नवरात्रि की तिथियां (Shardiya Navratri 2021 Date):
पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: मां स्कंदमाता की पूजा
पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: मां कात्यायनी की पूजा
छठवां दिन 12 अक्टूबर 2021: मां कालरात्रि की पूजा
सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: मां महागौरी की पूजा
आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर 2021: विजयादशमी (दशहरा)

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2021 Ghatsthapana shubh muhurat):
नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ देवी मां का पूजन शुरू किया जाता है. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें. 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है. इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...