cool hit counter

बिहार के संविदा पर नियोजित कर्मियों का सेवा अभिलेख

webmaster

बिहार के संविदा पर नियोजित कर्मियों का सेवा अभिलेख

बिहार में विभागों से लेकर जिला तक में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों की सेवा पुस्तिका बनेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका प्रारूप सोमवार को जारी कर दिया। साथ ही सभी विभागों को भी इसे भेज दिया गया है। सेवा पुस्तिका में संविदा कर्मियों की तमाम जानकारी होगी जिसमें नाम-पते के साथ नियोजन की तारीख से लेकर अवकाश तक की जानकारी दर्ज रहेगी। सभी स्तर के नियोजित कर्मियों का सेवा अभिलेख (सेवा पुस्तिका) को संधारित किया जाएगा और इसे पांच वर्ष पर अपडेट भी किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर संविदा पर कर्मियों को नियोजित किया गया है। इनकी संख्या साढ़े चार लाख के करीब बताई जाती है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों के प्रमुख, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से सितंबर 2018 और जनवरी 2021 को लेकर नियोजित कर्मचारियों से संबंधित नियोजन की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किया गया था। इसका ध्यान रखते हुए संविदा पर बहाल होने वाले सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका तैयार की जाएगी। इसमें संविदा पर नियोजित कर्मचारियों के सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी रखी जाएगी। सभी विभागों को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इन कर्मचारियों की भी सेवा से जुड़ी तमाम जानकारी नियमित कर्मचारियों की तरह संधारित होगी।

संविदाकर्मियों का पूरा डाटा सरकार के पास होगा

सामान्य प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के तहत सेवा पुस्तिका का संधारण उसी विभाग या कार्यालय द्वारा किया जाएगा जहां उनका नियोजन किया गया है। सेवा पुस्तिका तैयार होने से संविदाकर्मियों को कई लाभ होंगे। सरकार के पास उनका पूरा डाटा उपलब्ध होगा। वहीं यदि कोई लाभ उन्हें दिया जाना है तो उसमें भी सहूलियत होगी। नियोजन का भी पूरा हिसाब रहेगा कि वे कब से किस पद पर कहां काम कर रहे हैं।

सेवा पुस्तिका में रहेंगी ये जानकारियां

सेवा पुस्तिका में संविदा कर्मी का नाम, पता, पिता का नाम, नियोजित पद, नियोजन की तारीख, जन्मतिथि से लेकर उन्हें दिए गए विभिन्न तरह के अवकाश का भी ब्योरा रहेगा। वहीं संविदाकर्मी के शादीशुदा महिला होने पर सेवा पुस्तिका में पति का भी नाम दर्ज करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संविदा कर्मी का आधार नम्बर, एसएसी-एसटी समुदाय से होने की सूरत में जाति व जानजाति का ब्योरा, लम्बाई, शरीर पर पहचान का चिन्ह के साथ बायें हाथ की उंगलियों के निशान भी दर्ज होंगे। वहीं सेवा पुस्तिका में संविदा नियोजन के समाप्त होने की तारीख, समाप्ति का कारण भी दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें दिए गए सभी तरह के अवकाश के उपभोग का भी विवरण इसमें लिखा जाएगा।

Letter 1126 dated 31.01.2022

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...