cool hit counter

बिहार की BPSC TRE. 3.0 की परीक्षा तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब होंगे एग्जाम?

webmaster

बिहार की BPSC TRE. 3.0 की परीक्षा तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब होंगे एग्जाम?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य में तीसरे चरण की टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSC TRE 3.0 की भर्ती परीक्षा 15 मार्च को दो पाली में और 16 मार्च को 1 पाली में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मार्च माह के दूसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में बैठने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जानकारी दे दें कि BPSC TRE 3.0 में 86,474 पदों पर टीचरों की भर्ती होनी है। TRE- 3.0 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

एग्जाम पैटर्न

जानकारी दे दें कि इस चरण की परीक्षा में एक ही पेपर होगा। साथ ही परीक्षा ढाई घंटे की होगी। भाग- 1 में लैंग्वेज का एग्जाम होगा। जबकि भाग-2 जनरल स्टडी और भाग- 3 संबंधित विषय का होगा। याद रहे कि भाग- एक (लैंग्वेज) क्वालिफाइंग होगा। इसमें 30 नंबर के 30 सवाल पूछे जाएंगे। जनरल स्टडी में 40 सवाल आएंगे और हर प्रश्न के सही उत्तर के लिए एक-एक यानी कुल 40 नंबर होंगे। वहीं, जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। लैंग्वेज में क्वालिफाई करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। 

बता दें कि एक ही बुकलेट में तीनों भाग के प्रश्न होंगे। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से पूछा जाएगी। इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। बीपीएससी टीआरई 3.0 में भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

वैकेंसी डिटेल

कुल- 86,474 पद

1 से 5वीं कक्षा के लिए- 28,026 पद

छठवीं से 8वीं कक्षा के लिए- 19,057 पद

9वीं से 10वीं के लिए- 17,018 पद

11वीं से 12वीं के लिए- 22,373 पद

कितने आवेदन आए?

तीसरे चरण की टीचर भर्ती परीक्षा के लिए 4.63 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिनमें से 1 से 5वीं के लिए 1.03 लाख आवेदन, तो छठवीं से 8वीं कक्षा के लिए 1,42,420 आवेदन, 9वीं से 10वीं के लिए 1,02,450 आवेदन आए हैं। ऐसें में एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 5,81,305 के करीब है।

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...